Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रोहतक में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हुड्डा ने चुनाव आयोग और अभय चौटाला पर दिया बड़ा बयान

Haryana News: रोहतक में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हुड्डा ने चुनाव आयोग और अभय चौटाला पर दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें पार्टी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रही है। 28 सितंबर को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी के समय से ही संघर्षों का दौर रहा है, वहीं चुनाव आयोग और वर्तमान राजनीतिक हालातों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब सब कुछ बेनकाब हो चुका है और कांग्रेस इसी के विरोध में चंडीगढ़ से लेकर देश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है।

अभय चौटाला के बयान पर बोले हुड्डा

इसके साथ ही बीजेपी के 'कोई मुद्दा न होने' के दावों को खारिज करते हुए हुड्डा ने कहा कि जब राहुल गांधी ने खुद डेमोंस्ट्रेट करके सब स्पष्ट कर दिया है तो अब किसी सबूत की कमी नहीं बची है और रही बात अभय सिंह चौटाला द्वारा अपनी रैली में केवल हुड्डा को निशाने पर लेने की, तो उन पर तंज कसते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है और उनके पास इसके अलावा कोई काम नहीं बचा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कुरुक्षेत्र में धान पर संकट, सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को थानेसर क्षेत्र में करीब कई घण्टों तक हुई बारिश से अनाज मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल भीगने लगी। किसान खुद तिरपाल लेकर फसल को ढकते नजर आए। किसानों का कहना है कि मंडी में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अपनी फसल बचाने के लिए खुद तिरपाल खरीदनी पड़ रही है।

Uttarakhand News: मंगलौर में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत; 10 घायल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली के लंढौरा क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हो गया। थिथौला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है और छह घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast