Search KhabarFast

Press ESC to close

LPU में रातभर हंगामे के बाद 10 दिन No Classes, परीक्षाएं भी टलीं, परिसर में तोड़फोड़-आगजनी को छात्रों ने बताया भयानक

LPU में रातभर हंगामे के बाद 10 दिन No Classes, परीक्षाएं भी टलीं, परिसर में तोड़फोड़-आगजनी को छात्रों ने बताया भयानक

LPU Students Protests: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों ने परिसर में कथित बलात्कार की घटना के विरोध में हुए प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद के हालात को भयानक बताया। दरअसल, रात भर चले अशांति के दौरान तोड़फोड़, आगजनी और झड़पों की खबरें आईं, जिससे जनाव और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने सोमवार से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी। इसके अलावा मिड-टर्म परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई है।

छात्रों ने बताया LPU के हालात

इस बीच छात्रों ने बताया कि सोमवार सुबह स्थिति शांतिपूर्ण थी, लेकिन रविवार रात को हुई हिंसा के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।एक छात्र ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने छात्रों को कक्षाओं के निलंबन और परीक्षाओं के स्थगन के बारे में सूचित कर दिया था। छात्र ने कहा 'हमें कल सूचना मिली...परिसर के अंदर सब कुछ शांतिपूर्ण है... लेकिन फिर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और नियमित कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं।' एक अन्य छात्र ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें सूचित किया था कि अशांति के दौरान विश्वविद्यालय की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हंगामे के दौरान परिसर में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की मुख्य इमारतों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई, इसीलिए हमें 10 दिन की छुट्टी दी गई। एक और छात्र ने कहा कि हम अभी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन हमें यकीन नहीं है कि 10 दिनों के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा या ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी, क्योंकि कल रात कक्षाओं में काफी तोड़फोड़ हुई थी।

Also read: LPU में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा, कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे भी हुआ जाम

एक अन्य छात्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लड़कियों के लिए हो रहा है, लेकिन लड़कियां खुद अंदर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं...कई छात्रों ने गुंडों से लड़ाई की, जिन्होंने विश्वविद्यालय के हॉल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, सीएस भवन में आग लगा दी और प्रवेश भवन को तोड़ दिया... उन्होंने छात्रों द्वारा जीती गई ट्रॉफियां भी तोड़ दीं। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए और डीजीपी गौरव यादव को विश्वविद्यालय का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, हाल ही में LPU की एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार की खबरें सामने आई, जिसके बाद से यूनिवर्सिटी के हालात बिगड़ते चले गए। तो वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोप से जुड़े तथ्यों का अभी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Haryana News: रोहतक में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हुड्डा ने चुनाव आयोग और अभय चौटाला पर दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें पार्टी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रही है। 28 सितंबर को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast