Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) पेड़ पर काली थैली में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात एक बच्चे का है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी एवं बिजली कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मवीर भाटी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे तक मौके पर ऐसा कुछ नहीं था। करीब साढ़े 5 बजे जब कॉलोनी के लोग वहां से गुजरे तो पेड़ पर काली थैली में नवजात लटका हुआ दिखाई दिया और उसकी आवाज सुनाई दे रही थी। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई और एंबुलेंस के जरिए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

धर्मवीर भाटी के अनुसार, बाहर लटके होने के कारण नवजात का शरीर ठंडा पड़ गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचाने के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई। उन्होंने बताया कि नवजात लड़का है। उन्होंने कहा कि बच्चे को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। उन्होंने घटना की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि पता लगाया जा सके कि घटना के समय वहां कौन-कौन आया था।

वहीं बिजली बोर्ड कॉलोनी में तैनात लाइनमैन राजकुमार ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें कॉलोनी के लोगों से नवजात के बारे में जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि एक नवजात थैली में लटका हुआ है और उसकी आवाज आ रही है। इसके बाद टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई और बच्चे को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। राजकुमार के मुताबिक घटना सुबह करीब 5 बजे के बाद की है और नवजात फिलहाल ठीक है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवजात को पेड़ पर थैली में किसने लटकाया और उसे इस हालत में छोड़ने के पीछे क्या वजह थी। मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast