Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘भाजपा की सरकार काम में विश्वास रखती है, नाम में नहीं’ अंबाला में विपक्ष पर जमकर बरसे नायब सैनी

HARYANA NEWS: ‘भाजपा की सरकार काम में विश्वास रखती है, नाम में नहीं’  अंबाला में विपक्ष पर जमकर बरसे नायब सैनी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों व मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया और अंबाला में किये विकास कार्यो की जानकारी आंकड़ों सहित रखी। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

हरियाणा में नगर निगम चुनावों प्रचार अंतिम दौर में और सियासी पारा अपने चरम पर है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी और सभी वार्ड पार्षदों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का अंबाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ, जिससे यह साफ संकेत मिला कि आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केवल भाषण नहीं दिया, बल्कि अपनी सरकार की उपलब्धियों का 'रिपोर्ट कार्ड' भी आंकड़ों के साथ पेश किया।

सीएम सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार काम में विश्वास रखती है, नाम में नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा नगर निगम क्षेत्र के लिए 101 बड़ी घोषणाएं की थीं, इनमें से 73 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं और बाकी पर काम तेजी से जारी है। इतना ही नहीं, विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए अंबाला नगर निगम के लिए 380 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की है। मुख्यमंत्री ने आंकड़ों को और विस्तार देते हुए बताया कि 2014 से 2019 के बीच बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 113 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 754 छोटी-बड़ी परियोजनाओं को पूरा किया गया। उन्होंने साफ कहा कि अंबाला में सड़कों का जाल बिछाना हो, स्वच्छता अभियान हो या पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर काम किया है।

हमारी सरकार ने यहां विकास कार्यों में तेज़ी लाई है- सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अंबाला में, हमने बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया है। हमारी सरकार ने यहां विकास कार्यों में तेज़ी लाई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला लाभ

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड रुपए जारी हुआ। 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली।

HARYANA NEWS : जींद के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jind News: हरियाणा के जींद में स्थित सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए आई दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दोनों महिलाओं की मौत का मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर (BP) बताया गया है। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। मृतक महिलाओं की पहचान पूजा (30 वर्ष) और सीमा (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

Haryana News: बहादुरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवती की गला रेतकर हत्या, पास में घायल मिला युवक

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवती की गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के पास ही एक युवक भी घायल अवस्था में मिला। उसकी गर्दन भी तेजधार हथियार से कटी हुई है। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। युवती की हत्या घायल युवक ने की या फिर किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद सारी स्थिति का खुलासा हो पाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast