Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, हाइड्रोजन ट्रेन खोलेगी ग्रीन एनर्जी और विकास के नए द्वार

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, हाइड्रोजन ट्रेन खोलेगी ग्रीन एनर्जी और विकास के नए द्वार

Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन 'संकल्प से सिद्धि' की यात्रा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, आज वह आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के रूप में सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल परिवहन का नया माध्यम नहीं, बल्कि भारत की नई सोच, नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का प्रतीक है। यह परियोजना बताती है कि जब संकल्प मजबूत हो तो सिद्धि निश्चित होती है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वच्छ और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना इसी संकल्प का प्रतीक है, जो विकसित भारत की नई पहचान बनेगी।

हरियाणा के लिए गर्व का विषय-सीएम सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद से जुड़ा यह महत्वपूर्ण प्रकल्प हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह प्रदेश को अत्याधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान देगा और विकसित हरियाणा से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल प्रदेश को आधुनिक रेल तकनीक का लाभ मिलेगा, बल्कि जींद और आसपास के क्षेत्रों में विकास, रोजगार तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।      

Also read: Haryana News: PM मोदी 17 जुलाई को जींद से दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, अनिल विज ने बताई बड़ी वजह

विकसती भारत के लिए प्रतिबद्ध-सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हाइड्रोजन ट्रेन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल भविष्य की तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उन्हें अपनाने और आगे बढ़ाने वाला अग्रणी राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि की यह यात्रा विकसित भारत की पहचान बनेगी, जहां नवीन तकनीक, ग्रीन एनर्जी, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी संकल्प देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में दुस्साहस! नौकरानी पर चढ़ाई कार, मृत घोषित होने पर शव को पार्किंग में छोड़ भागी महिला

Haryana News: गुरुग्राम से एक बार फिर दुस्साहास का मामला सामने आया है। सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सलिया सोसाइटी में घर की पार्किंग में आराम कर रही नौकरानी की थार की चपेट में आने से जान चली गई। हादसे के बाद थार चालक महिला घायल को अस्पताल ले गई लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

Haryana News:हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद आगमन हरियाणा के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। प्रधानमंत्री जींद की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे।

बिना रोपाई के होगी 66 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की उपज, जलागम विभाग का हरिद्वार व उधमसिंहनगर जिले में नवीन वैज्ञानिक प्रयोग

Uttrakhand News:कृषि के क्षेत्र में नवीन वैज्ञानिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष हरिद्वार व उधम सिंह नगर जिले में 66 हेक्टेयर क्षेत्र में बिना रोपाई के धान की उपज की जा रही है। जलागम विभाग की उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत इसमें डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीकी का प्रयोग करने से कम लागत में अधिक उपज तथा ग्रीनहाउस गैस के कम उत्सर्जन की उम्मीद की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast