Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: HTET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, आपत्तियों का 7 से 10 दिन में समाधान; बोर्ड अध्यक्ष का बयान

Haryana News: HTET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, आपत्तियों का 7 से 10 दिन में समाधान; बोर्ड अध्यक्ष का बयान

Haryana News: हरियाणा में HTET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और परीक्षार्थियों के विरोध के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि HTET से जुड़ी आपत्तियों पर लगभग काम पूरा हो चुका है और एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत साल में दो बार HTET परीक्षा आयोजित करने को लेकर बोर्ड ने अपनी तैयारी स्पष्ट कर दी है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सामने HTET परीक्षार्थियों के प्रदर्शन और आपत्तियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर पहले ही काम किया जा रहा है और लगभग काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर परीक्षार्थियों को पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

वहीं HTET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़ा है। सरकार की ओर से जैसे ही निर्देश दिए जाएंगे, बोर्ड उसी के अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार साल में दो बार HTET परीक्षा आयोजित करने का आदेश देती है, तो बोर्ड इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार HTET परीक्षा आयोजित करने में बोर्ड सक्षम रहेगा। साथ ही HTET के नए कार्यक्रम और विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले नए इनोवेशन की जानकारी कार्यक्रम की घोषणा के समय देने की बात कही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में खौफनाक वारदात! 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तिहाड़ मोड़ के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि बच्ची के हाथ बांधकर उसे पानी में डुबो दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित  कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया है।

काशी-वडनगर साइकिल रैली को CM योगी ने दिखाई हरी झंडी, PM मोदी के जन्मदिन पर बोले - उनकी बदौलत भारत की संस्कृति वैश्विक मंच...

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 17 सितंबर 2026 गुरुवार को 20 दिवसीय युवा साइकिल रैली 'काशी-वडनगर' को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान ने देश को विश्व मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया है।

Uttarakhand News: 2.67 लाख विद्यार्थियों की आवाज अब पहुंचेगी CM धामी तक, 140 युवाओं से सीधा संवाद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा है। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विचार और सुझाव आमंत्रित करने के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितंबर को चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast