Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में घरों तक पहुंचेगा बेहतर पानी, प्रदेश में 798 एस्टीमेट के तहत बदली जाएंगी पाइपलाइन

Haryana News: हरियाणा में घरों तक पहुंचेगा बेहतर पानी, प्रदेश में 798 एस्टीमेट के तहत बदली जाएंगी पाइपलाइन

Haryana News: हरियाणा में आने वाले दिनों में पानी की सप्लाई के दौरान कम प्रेशर और लीकेज जैसी समस्याओं से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बड़ा कदम उठाया है। उनके निर्देशानुसार विभाग ने प्रदेश में पुरानी और खराब हो चुकी पेयजल पाइपलाइनों को बदलने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत कुल 2,513.66 किलोमीटर पाइपलाइन बदलने से जुड़े 798 एस्टीमेट तैयार किए गए हैं, जिनकी कुल लागत 1,863.77 करोड़ रुपये है। इस पहल से पानी की सप्लाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर में नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अब पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को केवल नल कनेक्शन ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से पानी भी मिले। इसी सोच के साथ विभाग ने पुरानी पाइपलाइनों को बदलने की योजना को प्राथमिकता दी है।

पुरानी पाइपलाइन बदलने के लिए विभाग ने तैयार किया बड़ा प्लान

प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग ने दो स्तरों पर काम आगे बढ़ाया है। पहले चरण में 1,184.17 करोड़ रुपये के 403 एस्टीमेट प्रशासनिक स्वीकृति के बाद प्रगति पर हैं। इनके तहत 1,146.85 किलोमीटर पुरानी और अनुपयोगी पाइपलाइन बदली जानी है। इनमें से 430.86 किलोमीटर अनुपयोगी पाइपलाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। वहीं, दूसरे चरण में 679.60 करोड़ रुपये के 395 अतिरिक्त एस्टीमेट चिह्नित किए गए हैं। इनके माध्यम से 1,366.81 किलोमीटर और पाइपलाइन बदलने की योजना है। इन कार्यों में 330.88 करोड़ रुपये पाइपलाइन बदलने और 348.72 करोड़ रुपये अन्य संबंधित कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रावधान है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पेयजल व्यवस्था की असली सफलता तभी है, जब हर परिवार को नल कनेक्शन का पूरा लाभ मिले। उनका मानना है कि हर घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से नियमित पानी मिले। इसी उद्देश्य से विभाग को पुरानी और खराब पाइपलाइनों की पहचान कर उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

पाइपलाइन बदलेगी तो सुधरेगा पानी का प्रवाह

उन्होंने कहा कि पुरानी पाइपलाइनों में समय के साथ जंग और दूसरी परतें जमने से पानी के बहाव का रास्ता संकरा हो सकता है। इससे कई जगह सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है। वहीं, पाइपलाइन में दरार या जोड़ कमजोर होने से पानी का रिसाव होता है और साफ पानी भी बर्बाद होता है। क्षतिग्रस्त पाइपों के जरिए बाहरी गंदगी के पानी में मिलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में पुरानी पाइपलाइनों को बदलने और जरूरत के अनुसार सही क्षमता की नई पाइपलाइन बिछाने से पानी का प्रवाह बेहतर करने, लीकेज कम करने और सप्लाई को अधिक भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है। इसलिए विभाग का ध्यान केवल नई पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पानी की बर्बादी रोकने पर भी है। आने वाले समय में आबादी और पानी की मांग बढ़ने के साथ मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क जरूरी होगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पानी की नियमित और बेहतर सप्लाई मिले तथा पेयजल व्यवस्था भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो।

भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी: मंत्री रणबीर गंगवा

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पानी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि हर परिवार को पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से नियमित पानी मिले। मेरा मानना है कि केवल नल कनेक्शन देना ही काफी नहीं है, बल्कि लोगों तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पहुंचाना और सप्लाई को भरोसेमंद बनाना भी उतना ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुरानी और खराब पाइपलाइनों को बदलने की व्यापक योजना तैयार की गई है। इससे पानी की बर्बादी कम करने, सप्लाई का प्रेशर बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार को निर्यात का बड़ा केंद्र बनाएगी सरकार, CM सम्राट ने उद्योगों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Bihar News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज होटल ताज सिटी सेंटर में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला 'लेवरेजिंग एफटीएज आउटरीच प्रोग्राम' (Leveraging FTAs - Outreach Programme) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एफ०टी०ए० कार्ययोजना, निर्यातक पुस्तिका एवं एफ०ए०क्यू० पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बिहार राज्य विपणन प्राधिकरण एवं आई०आई०एम० बोधगया तथा गुड्स कैपिटल एवं एम०एस०एम०ई० के बीच समझौता ज्ञापन (एम०ओ०यू०) पर हस्ताक्षर किए गए।

Haryana News: हरियाणा के शहरों की बदलेगी सूरत, नगर निकायों में बनेंगी स्मार्ट रोड और आधुनिक कम्युनिटी सेंटर

Haryana News: हरियाणा के शहरों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अब कम्युनिटी सेंटर आधुनिक और एकरूप डिजाइन में विकसित किए जाएंगे, वहीं सड़कों को भी स्मार्ट रोड के रूप में विकसित कर शहरी सुविधाओं को नई पहचान दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस संबंध में वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कम्युनिटी सेंटरों के स्टैंडर्ड डिजाइन तथा स्मार्ट रोड परियोजनाओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast