Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकार का बड़ा फैसला, BS-6 वाहनों का Pollution Certificate अब 3 साल तक वैलिड,रिन्यू का झंझट खत्म

सरकार का बड़ा फैसला, BS-6 वाहनों का Pollution Certificate अब 3 साल तक वैलिड,रिन्यू का झंझट खत्म

PUC New Rules: वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब BS-6 वाहनों के लिए PUC को हर साल रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा। अब ये सर्टिफिकेट एक नहीं, बल्कि पूरे 3 साल तक चलेगा।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नए नियम नोटिफिकेशन जारी होते ही लागू भी हो गए हैं। अब नए BS-6 निजी वाहनों के मालिकों को हर 6 महीने या एक साल में PUC बनवाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

नए BS-6 निजी वाहनों के लिए क्या है नियम?

सरकार ने निजी BS-6 वाहनों की PUC वैधता उनकी उम्र के हिसाब से तय की है। गाड़ी जितनी पुरानी होगी, उतने कम समय में PUC रिन्यू कराना होगा।6 साल तक पुराने BS-6 निजी वाहन। PUC 3 साल तक मान्य रहेगा6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने वाहन। हर साल PUC बनवाना होगा10 साल से ज्यादा पुराने BS-6 निजी वाहन। हर 6 महीने में PUC बनवाना होगा

कमर्शियल वाहनों के लिए क्या नियम है?

सरकार ने BS-6 स्टैंडर्ड के ट्रांसपोर्ट वाहनों की PUC वैधता भी बढ़ा दी है। इनकी वैधता भी गाड़ी की उम्र पर ही निर्भर करेगी।

6 साल तक पुराने BS-6 कमर्शियल वाहन: PUC 2 साल तक वैध रहेगा6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने वाहन: हर साल PUC बनवाना पड़ेगा

10 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल वाहन: हर 6 महीने में PUC रिन्यू कराना अनिवार्य होगा।

पुराने वाहनों के लिए नियम वैसे ही रहेंगे

BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों के लिए PUC की वैधता 3 महीने ही रहेगी। वहीं BS-4 वाहनों के लिए 6 महीने की वैधता पहले की तरह ही जारी रहेगी।

Also read: Delhi Fire: लाजपत नगर की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत; दूसरा ICU में भर्ती

रिन्यू के नियम में भी बदलाव

मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम 2026 के जरिए ये अधिसूचना जारी की गई है। नए नियमों में रिन्यू वाले PUC की प्रभावी तारीख भी साफ की गई है।अगर PUC एक्सपायर होने से 10 दिन पहले रिन्यू के लिए आवेदन किया जाता है, तो नया PUC पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट से ही लागू माना जाएगा। वहीं एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से ही प्रभावी होगा।पहले से जारी सर्टिफिकेट के मामले में PUC की नई वैधता तब लागू होगी, जब इन नियमों के लागू होने के बाद पहली बार उनका रिन्यूअल कराया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Fire: लाजपत नगर की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत; दूसरा ICU में भर्ती

Lajpat Nagar Fire: दिल्ली के लाजपत नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक चार मंज़िला बिल्डिंग में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर पुलिस स्टेशन को दोपहर करीब 1:17 बजे बिल्डिंग नंबर G-5 में आग लगने की खबर पर एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि आग लगने की वजह से बिल्डिंग के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं।

Kal Ka Mausam 20 November: चक्रवात 'अकवन जमकर बरसा रहा आफत...110 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

20 November Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बना गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म 'अकवन' पिछले छह घंटों में 12 kmph की स्पीड से उत्तर की ओर बढ़ा, जो आज 19 नवंबर, 2026 को 0530 बजे IST पर इसी इलाके में केंद्रित था। इस चक्रवात के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि साइक्लोनिक तूफ़ान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के पूरब के पास नरसापुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast