Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से करनाल जाना होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर; नमो भारत कॉरिडोर को मिला ग्रीन सिग्नल

दिल्ली से करनाल जाना होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर; नमो भारत कॉरिडोर को मिला ग्रीन सिग्नल

Namro Bharat Corridor: दिल्ली से करनाल जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र और हरियाणा सरकार ने कनेक्टविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए नमो भारत कॉरिडोर को हरी झंडी दे दी है। ये कॉरिडोर दिल्ली से लेकर करनाल तक होगा। जिससे दिल्ली से करनाल का सफर 90 मिनट में पूरा होगा।

NHAI ने नेशनल हाईवे-44 के साथ अलाइनमेंट और भूमि के उपयोग को मंजूरी मिल गई है। दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर पर करीब 33051 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रैपिड रेल की डीजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।  

22 स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव  

दिल्ली-करनाल नमो भारत रूट 136.3 किलोमीटर लंबा होगा। इस रैपिड रेल कॉरिडोर पर 22 स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। जिसमें ज्यादातर एलिवेटेड और कश्मीरी गेट, पानीपत अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के सोनीपत, पानीपत से करनाल तक ये नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-अंबाला हाईवे, नेशनल हाईवे के समानांतर एलिवेटेड ट्रैक से गुजरेगा। नमो भारत रूट का ज्यादातर हिस्सा NH-44 के साथ ही गुजरता है।

अभी 3-4 घंटे का होता है सफर

मौजूदा स्थिति की बात करें तो दिल्ली से करनाल जाने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। जो नमो भारत के संचालन होने के बाद मात्र 90 मिनट लगेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर के बीच आने जाने वाले कर्मचारियों, कारोबारियों और युवा वर्ग को दिल्ली हरियाणा आने-जाने में कम समय लगेगा। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अरवल नमो भारत कॉरिडोर को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पॉलिसी में रखा गया है। हरियाणा का सोनीपत, गुरुग्राम, पानीपत और करनाल को कमर्शियल हब बनाने की योजना है।     

Also read: HSSC Exam Calendar 2026: हरियाणा में CET Group-D, CET Stage-2 और नई भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जल्द होगा जारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। 7 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद के विकास प्राधिकरणों के साथ नगर निगमों में भी नई नियुक्तियां की हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, GMDA के सीईओ फूल चंद मीणा और गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया का तबादला कर दिया गया है। दुस्मंता कुमार बेहरा को गुरुग्राम और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA-FMDA) का सीईओ नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand News: बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, इस साल 19.20 लाख भक्तों ने किए दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 11 नवंबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस साल यात्रा सीजन में 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट बंद होने के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान आर्मी बैंड की धुनों के बीच धार्मिक रस्में पूरी की गईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast