Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: लाडवा में कॉलेज संचालक के घर 18 राउंड फायरिंग, नकाबपोश बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी

HARYANA NEWS: लाडवा में कॉलेज संचालक के घर 18 राउंड फायरिंग, नकाबपोश बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी

HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा में बीती रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अग्रवाल कॉलोनी स्थित कॉलेज संचालक रजनीश बंसल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने करीब 18 राउंड गोलियां चलाई, जिससे घर के शीशे चकनाचूर हो गए और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के समय घर पर परिवार मौजूद नहीं था, केवल नौकर ओम प्रकाश ही अंदर सो रहा था, जो डर के कारण बाहर नहीं निकला।

फायरिंग के दौरान गोलियों के कुछ खोल पड़ोसी वीरेंद्र कुमार के घर तक जा गिरे। उन्होंने बताया कि देर रात तेज आवाज सुनकर बाहर देखा तो आंगन में खोल पड़े मिले, जिसके बाद तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही DSP निर्मल सिंह, SHO गुरनाम सिंह व CIA टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोल बरामद किए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके ओर उन्हें काबू किया जा सके।

Also read: HARYANA NEWS: 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, घुटने में लगी गोली

आपसी रंजिश का मामला

प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। SHO गुरनाम सिंह के अनुसार, परिवार के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवकों द्वारा एक घर के बाहर कई राउंड फायर किए हैं मौके पर SHO, DSP और CIA की टीमें मोके पर पहुंच चुके हैं आगामी कार्रवाई जारी है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: हरियाणा में जनगणना अभियान का आगाज़, सीएम सैनी ने दी जानकारी

HARYANA NEWS: हरियाणा में जनगणना 2027 की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। इस पर सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के आंकड़े दर्ज किए। आज सुबह से ही स्व-गणना की प्रक्रिया हरियाणा में हो चुकी शुरू है। हरियाणा में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें