Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग, डेटिंग ऐप्स से 500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग, डेटिंग ऐप्स से 500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार

Romance Scams in Delhi: दिल्ली में साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल (साउथ-वेस्ट जिला) ने एक 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर देशभर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाने का आरोप है। यह कार्रवाई 16 अप्रैल 2026 को की गई। आरोपी का नाम आनंद कुमार बताया गया है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह डेटिंग ऐप्स और फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाता था और खुद को कभी डॉक्टर, कभी वकील, कभी बिजनेस मैन और कभी फिल्म प्रोड्यूसर बताकर लोगों को धोखा देता था।

500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार 

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने देशभर में 500 से ज्यादा महिलाओं को ठगा और लगभग 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। हर पीड़िता से औसतन 40 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले डेटिंग ऐप्स पर महिलाओं से संपर्क करता था और धीरे-धीरे भरोसा जीतकर बातचीत इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर ले जाता था। इसके बाद वह शादी का झांसा देता और भावनात्मक संबंध बनाता था।

आरोपी बनाता था अलग-अलग बहाने

विश्वास जमने के बाद वह कभी मेडिकल इमरजेंसी, कभी बिजनेस नुकसान या किसी अन्य बहाने से पैसे मांगता था। कई मामलों में वह पीड़ितों की निजी तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें धमकाने और ब्लैकमेल करने का भी काम करता था। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल ने उससे 7 लाख रुपये ठग लिए। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि यह एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा है।

पुलिस ने कैसे किया आरोपी को गिरफ्तार

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और IP एड्रेस ट्रेस करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 स्मार्टफोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड और सोने के गहने बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी इसी तरह के साइबर फ्रॉड मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

Also read: 8वें वेतन आयोग के लिए बड़ा प्रस्ताव, न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये करने की मांग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Azam Khan: आजम खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 20 साल पुराने जमीन विवाद में पुलिस ने थमाया नोटिस

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब 20 साल पुराने जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस नोटिस लेकर उनके आवास पर पहुंची। रविवार को पटवाई थाना प्रभारी पवन शर्मा पुलिस टीम के साथ आजम खान के घर पहुंचे और करीब 20 मिनट तक इंतजार किया।

NDA 1 Exam 2027: सेना में अफसर बनने का मौका, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

NDA 1 Exam 2027: सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा 2027 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, NDA 1 और NA परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक

टोल पर ही पकड़ा जाएगा बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी, FASTag से होगा चेक, मिलेगा रीन्यूअल का SMS

Toll Plaza Insurance Check: अब हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते ही आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो जाएगी। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है, जो टोल पार करते ही आपकी गाड़ी का नंबर स्कैन करेगा।अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी बीमा खत्म हो चुका है, तो आपके मोबाइल पर तुरंत रीन्यूअल का अलर्ट SMS आ जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast