HARYANA NEWS: हरियाणा में जनगणना 2027 की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। इस पर सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के आंकड़े दर्ज किए। आज सुबह से ही स्व-गणना की प्रक्रिया हरियाणा में हो चुकी शुरू है। हरियाणा में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनगणना 2027 को लेकर कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारे विकसित हरियाणा विकसित भारत की आधारशिला रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी जनगणना हमारा विकास का नारा दिया। इस समय देश में स्वतंत्रता के बाद आठवीं और हरियाणा के गठन के बाद 6वीं जनगणना हो रही है। हरियाणा में जनगणना का प्रथम चरण आगामी 1 मई से 30 मई 2026 तक होगा। इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
सरकार इसके संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने परिवार की सही जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना को डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। जिससे यह अधिक पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनेगी। उन्होंने कहा कि स्व गणना के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। जिसका नाम se.census.gov.in है। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के Ease of Living और डिजिटल इंडिया के विजन को सशक्त बनती है। नागरिकों की निजता और विश्वास हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार इसके संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।