Search KhabarFast

Press ESC to close

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर बड़ा हमला, हालत गंभीर

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर बड़ा हमला, हालत गंभीर

Amir Hamza Attack: पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े और उसके शुरुआती संस्थापक सदस्यों में माने जाने वाले अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। यह घटना शहर में एक न्यूज चैनल के बाहर हुई, जहां वह किसी काम से पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें अमीर हमजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अमीर हमजा कई बड़े आतंकी हमले में थे शामिल 

बताया जाता है कि अमीर हमजा लंबे समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है और उसने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। यह संगठन कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और हमलावर की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे आपसी रंजिश या आतंकी गुटों के बीच संघर्ष से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अमीर हमजा का चल रहा इलाज 

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के अंदरूनी विवादों की ओर इशारा करती हैं। हाल के समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को निशाना बनाया गया है। फिलहाल, अमीर हमजा की हालत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also read: तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें