Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सरकार का बड़ा एक्शन, नगर निकाय चुनावों में अन्य राज्यों के SC/BC वर्ग को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

हरियाणा में सरकार का बड़ा एक्शन, नगर निकाय चुनावों में अन्य राज्यों के SC/BC वर्ग को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

HARYANA NEWS: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग को विभिन्न जिलों से यह प्रश्न प्राप्त हो रहे थे कि अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति (SC) तथा पिछड़ा वर्ग ‘A’ एवं ‘B’ श्रेणी के व्यक्तियों की हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में आरक्षण हेतु क्या पात्रता होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आयोग द्वारा पूर्व में 14 फरवरी 2025 को सभी उपायुक्तों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पुनः शंकाएँ प्राप्त होने के चलते उक्त स्पष्टीकरण को दोबारा सभी जिलों में भेजा गया है, ताकि संबंधित अधिकारी इसे भली-भांति समझकर अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि एवं विधायी विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, अन्य राज्य से जारी अनुसूचित जाति या पिछड़ा वर्ग ‘A’ एवं ‘B’ के प्रमाण पत्र के आधार पर हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Also read: Haryana news: हरियाणा कांग्रेस में बड़ी उथल-पुथल, 24 घंटे में ही मेयर प्रत्याशी कमल दीवान हटे पीछे हटे

विवाह के आधार पर भी नहीं मिलेगी पात्रता

प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई महिला अन्य राज्य से संबंधित है, तो केवल विवाह के आधार पर उसे हरियाणा में संबंधित श्रेणी के आरक्षण का लाभ प्राप्त नहीं होगा, भले ही उसकी जाति हरियाणा की सूची में शामिल हो।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सख्त पालन के निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ना दहेज, ना दिखावा, हरियाणा की जज और वकील की सादगी भरी शादी ने जीता दिल

HARYANA NEWS: आज के दौर में जहां लोग शादियों में दिखावा के चक्कर में करोड़ों रूपये खर्च कर देते है, वहीं हरियाणा वहीं हरियाणा की एक महिला जज और एक वकील ने सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। दोनों ने उत्तराखंड के पवित्र स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में बेहद सादगी के साथ दहेज रहित विवाह किया।

हरियाणा के सोनीपत में नकली ENO बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ज्वाइंट टीम ने की थी छापेमारी

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस महकमे और स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी करते हुए नकली ईनो और अन्य सामान बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले पर अमरजीत दहिया को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन कोटा में किया गया इजाफा, लागू होंगी नई शर्तें

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें बैठक में 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज़ बिल लाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast