Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: MDU ने मई 2026 की परीक्षाओं के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

Haryana News:  MDU ने मई 2026 की परीक्षाओं के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें चेक

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई 2026 में आयोजित परीक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए हैं।  विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मई 2026 की परीक्षाओं के तहत एमएससी गणित के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के 8वें सेमेस्टर रेगुलर एवं री-अपीयर, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के रेगुलर एवं री-अपीयर तथा नौवें सेमेस्टर के री-अपीयर परिणाम शामिल हैं। बीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के रेगुलर एवं री-अपीयर तथा नौवें सेमेस्टर के री-अपीयर परिणाम भी घोषित किए गए हैं। वहीं एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर के रेगुलर एवं री-अपीयर तथा पांचवें सेमेस्टर के री-अपीयर, एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड के छठे सेमेस्टर फ्रेश एवं री-अपीयर तथा पांचवें सेमेस्टर री-अपीयर के परिणाम शामिल हैं।

Also read: Haryana News: सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराई स्कूटी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

इसके अलावा एमबीए के दूसरे सेमेस्टर फ्रेश एवं री-अपीयर, तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर और चौथे सेमेस्टर फ्रेश, एमबीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दूसरे सेमेस्टर, एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी) दूसरे सेमेस्टर तथा एमबीए (वर्किंग प्रोफेशनल) दूसरे सेमेस्टर के फ्रेश एवं री-अपीयर, एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी) के चौथे सेमेस्टर, एमबीए (एग्जीक्यूटिव-ईवनिंग) के चौथे सेमेस्टर तथा एमबीए (वर्किंग प्रोफेशनल) के चौथे सेमेस्टर के फ्रेश परिणाम जारी किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल में मॉनसून का कहर, 43 दिनों में 70 मौतें, 204 सड़कें बंद; 910 करोड़ का हुए नुकसान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने कहर मचा रखा है। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 43 दिनों में बारिश से जुड़ी आपदाओं में 70 लोगों की मौत हुई है, साथ ही 204 सड़कें बंद हैं और सार्वजनिक संपत्ति को कुल मिलाकर 910 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है।

Uttarakhand News: रंग लाई CM धामी की पहल, रूस में 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सुरक्षित घर लौटे, परिजनों ने जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार ने राहत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील हस्तक्षेप एवं त्वरित प्रयासों के लिए आभार जताया।

Uttarakhand News: CM धामी जल्द लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं। योजना का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast