Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 12 August 2026 : 12 घंटे के अंदर 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, 70 की स्पीड से हवा का अलर्ट, IMD अपडेट

Aaj Ka Mausam 12 August 2026 : 12 घंटे के अंदर 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, 70 की स्पीड से हवा का अलर्ट, IMD अपडेट

Aaj Ka Mausam 12 August 2026: इन दिनों देश में मानूसन अपने चरम पर है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिती पैदा हो गई है, तो कहीं लगातार बादल फट रहे है। जिसकी वजह से लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली-यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा में भारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, त्रिपुरा व नागालैंड में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही छत्तीसगढ़, उतराखंड पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, त्रिपुरा व नागालैंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 12 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी संभावना है।

राजधानी दिल्ली और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 12 अगस्त के दिन राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। कानपुर, मिर्जापुर, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, सोनभद्र, अलीगढ़ और चंदौली में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज, 12 अगस्त को कई इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुल्लू, मनाली, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इनमें कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, राजधानी शिमला में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, उत्तराखंड में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राजधानी देहरादून के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत और बागेश्वर में तूफानी बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन, बोले- भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा 'ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक’ माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन का अवसर मिला है मुझे खुशी है मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। कोविंद जी से मेरा बहुत लंबा परिचय रहा है उन्हें करीब से जाने का भी अवसर मिला है और राष्ट्रपति के रूप में उनका मार्गदर्शन और इन सबके साथ-साथ उनका मेरी प्रति विशेष स्नेह, उनकी आत्मीयता ये मेरी बहुत बड़ी पूंजी रही है। मैंने उनके जीवन को जितना समझा है मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि कोविंद जी की आत्मकथा अपने आप में भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी...13 अगस्त को राजधानी में ट्रैफिक से रहेगी प्रभावित, लाल किले के आसपास कई सड़कें बंद

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए 13 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। लाल किले पर 15 अगस्त को होने वाले समारोह की रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।

Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

Telangana Road Accident: तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक एक ऑटो-रिक्शा और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast