Search KhabarFast

Press ESC to close

Mumbai Fire: मुंबई में आग का तांडव! चर्च रोड की 11वीं मंजिल पर भीषण आग, 2 की मौत, 8 घायल

Mumbai Fire: मुंबई में आग का तांडव! चर्च रोड की 11वीं मंजिल पर भीषण आग, 2 की मौत, 8 घायल

Mumbai Fire: मुंबई के चर्च रोड पर मंगलवार की रात एक 12-मंजिला इमारत (ग्राउंड प्लस 12) की 11वीं मंजिल पर आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। आग विले पार्ले (पश्चिम) में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास शांता भवन बिल्डिंग में रात करीब 10:02 बजे लगी। आग बिजली की वायरिंग, बिजली के सामान, एसी यूनिट, घर के सामान, सोफे, बिस्तर, फॉल्स सीलिंग और किचन के बर्तनों में फैल गई, जिससे लगभग 4,000 वर्ग फुट का इलाका प्रभावित हुआ।

फायर ऑफिसर वी. भोसले के अनुसार, मौके पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और इमारत की छत से 15 लोगों को बचाया गया। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है और आग लगने की सही वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।

2 की मौत 

BMC PRO ऑफिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अबीर (2.5 साल) और अंकिता (23 साल) के तौर पर हुई है। घायल चार लोगों में पार्थ, हिरेन, यशस्वी और अभिषेक की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

आपको बता दें कि इस पहले बीते सोमवार को बताया कि रविवार को मुंबई के बायकुला पुलिस स्टेशन की पहली मंज़िल पर आग लग गई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आग देर रात पहली मंज़िल के एक कमरे में लगी और तेज़ी से आस-पास के कमरों में फैल गई। इस घटना को 'लेवल 1' की आग की श्रेणी में रखा गया। घटना में किसी की जान जाने या संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन, बोले- भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा 'ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक’ माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन का अवसर मिला है मुझे खुशी है मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। कोविंद जी से मेरा बहुत लंबा परिचय रहा है उन्हें करीब से जाने का भी अवसर मिला है और राष्ट्रपति के रूप में उनका मार्गदर्शन और इन सबके साथ-साथ उनका मेरी प्रति विशेष स्नेह, उनकी आत्मीयता ये मेरी बहुत बड़ी पूंजी रही है। मैंने उनके जीवन को जितना समझा है मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि कोविंद जी की आत्मकथा अपने आप में भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी...13 अगस्त को राजधानी में ट्रैफिक से रहेगी प्रभावित, लाल किले के आसपास कई सड़कें बंद

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए 13 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। लाल किले पर 15 अगस्त को होने वाले समारोह की रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।

Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 6 घायल

Telangana Road Accident: तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक एक ऑटो-रिक्शा और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast