Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा की नौकरी व्यवस्था विपक्ष पर मनोहर लाल ने कसा तंज, कहा- जो पैसे देते थे उनकी नौकरी लगती थी

हरियाणा की नौकरी व्यवस्था विपक्ष पर मनोहर लाल ने कसा तंज, कहा- जो पैसे देते थे उनकी नौकरी लगती थी

नई दिल्ली:  देशभर में आज 18वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 61हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से 18वें रोजगार मेले में जुड़ें थे। इसी कड़ी में हरियाणा के पंचकूला में भी 50वीं वाहिनी ITBP में रोजगार मेला आयोजित हुआ। इस रोजगार मेले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 11लाख युवाओं को इस रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों में नौकरी दी जा चुकी है। आज भी देशभर में 45जगहों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 61हज़ार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए डीजीपी ITBP के शत्रुजीत कपूर बने है उन्हें औऱ ITBP को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि शत्रुजीत कपूर ने डीजीपी के साथ ही उनका प्रसाशनिक अनुभव बेहतरीन रहा है। शत्रुजीत कपूर ने बिजली वितरण में एमडी के तौर पर सराहनीय कार्य किया और लाइन लॉस 12प्रतिशत पर लेकर आए।

मनोहर लाल ने कहा महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखकर सरकार ने विशेष कार्य किए है। इसी तरह समाज में जो गरीब औऱ पिछड़े है उनके लिए भी केंद्र और हरियाणा में सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवाओं और महिलाओं की शिक्षा के लिए कई कदम उठाए गए है। हरियाणा में महिलाओं के लिए अलग से 100से ज्यादा कॉलेज खोले गए उनके लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की। युवाओ की स्किलिंग के लिए कौशल विश्विद्यालय पलवल में खोला गया है।

पैसे देते थे उनकी नौकरी लगती थी- मनोहर लाल

रोजगार मेले में मनोहर लाल ने हरियाणा की नौकरी व्यवस्था पर पूर्व सरकारों पर साधा निशाना। हरियाणा में नौकरी पर्ची खर्ची से मिलती थी रिश्तेदारों को नौकरी मिलती थी। पूर्व में जो नेताओ का थैला पकड़ता था औऱ पैसे देते थे उनकी नौकरी लगती थी। उन्होंने ने कहा हरियाणा में 2014में सरकार बनने के बाद कड़े फैसले लिए और मैरिट पर नौकरियां दी। जब मैरिट पर नौकरी दी तब मुझे अपने लोगों के विरोध को भी झेला लेकिन उसके बाद सभी सहमत हुए।

मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा में मैरिट पर नौकरी मिलती है ये युवा जानते है। हरियाणा में अनुबंध पर लगे युवाओं को भी जॉब सिक्योरिटी दी गई। अग्निविर के जरिए युवाओ को सेना में भर्ती करने का फैसला हुआ जिसका विपक्ष ने विरोध किया। उन्होंने ने कहा आज हरियाणा में अग्नीवीरों को अलग से छूट सरकारी नौकरी में दी गई है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए मुद्रा लोन शुरु किया इसी तर्ज पर हरियाणा में मुख्यमंत्री सम्रद्धि योजना शुरू की गई।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 23 October 2026: देश से मानसून हुआ विदा, फिर भी आफत की बारिश! 11 राज्यों में अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Aaj Ka Mausam 23 October 2026: देश में मानसून अब विदा हो चुका है, लेकिन बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही देश के कई हिस्सों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही सुबह और शाम के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

Delhi News:दिल्ली के छावला में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक की मौत, 3 की हालत बिगड़ी

Delhi News:दिल्ली के छावला इलाके में शटरिंग हटाते समय एक अंडर-कंस्ट्रक्शन सेप्टिक टैंक के अंदर कथित तौर पर ज़हरीली गैस सांस में लेने से 38 साल के एक आदमी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

'यह भारत की बदकिस्मती...', दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को परमिशन न मिलने पर भड़के AAP के सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bharadwaj on Diljit Delhi concert: दिल्ली AAP प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की परमिशन न मिलने की बुराई की और इसे 'भारत का दुर्भाग्य' बताया। AAP लीडर ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की परमिशन न मिलने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भारत सरकार उन आर्टिस्ट को टारगेट कर रही है जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast