Search KhabarFast

Press ESC to close

‘खुद जवाहरलाल नेहरू भी हरियाणा में आ जाए तो भी…’ कांग्रेस संगठन पर सुनैना चौटाला का तंज

‘खुद जवाहरलाल नेहरू भी हरियाणा में आ जाए तो भी…’ कांग्रेस संगठन पर सुनैना चौटाला का तंज

Harayana News :हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में इनेलो के कार्यक्रम में इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला पहुंची। इस दौरान उन्होंनेसंगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी निर्देश दिशा। साथ ही सुनैना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर खुद जवाहरलाल नेहरू भी हरियाणा में आ जाए तो भी कांग्रेस का संगठन नहीं बन सकता।

कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में इनेलो महिला की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इनेलो महिला की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की। और इनेलो के संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इनेलो महिला की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर वह पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों में जा रही है। और आज इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिले से हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कांग्रेस पर जमकर बरसीं सुनैना चौटाला

सुनैना चौटाला ने कहा कि लगातार इनेलो का संगठन और ज्यादा मजबूत हो रहा है। वहीं सुनना चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आपस में ही लड़ रही है। विपक्ष की भूमिका तो इनेलो पार्टी निभा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी हरियाणा पहुंच रहे हैं। लेकिन वह मानती है कि इस समय अगर खुद जवाहरलाल नेहरू हरियाणा में आ जाए तो वह भी कांग्रेस का संगठन नहीं बनवा सकते।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: अयोध्या राम मंदिर फंड को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, सुरक्षा खामियों पर जताई नाराजगी

Political News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर के लिए जमा किए गए फंड में कथित हेराफेरी और उससे जुड़ी सुरक्षा खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये चंदा सिर्फ़ पैसों का लेन-देन नहीं था, बल्कि देश भर के लाखों नागरिकों की सामूहिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast