योग दिवस पर सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश में खोली 100 नई योग और व्यायाम शाला जाएंगी

योग दिवस पर सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश में खोली 100 नई योग और व्यायाम शाला जाएंगी

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा ऐलान किया। प्रदेश में खोली 100 नई योग और व्यायाम शाला जाएंगी। योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योग लेखक प्रोत्साहन योजना शुरू होगी, उत्कृष्ट लेखको को हर वर्ष सम्मानित किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन का मूल्यांकन यानि क्रेडिट आधारित प्रणाली को शुरू किया जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा को आयुष चिकित्सा प्रणाली में जोड़ा जाएगा और इनका राज्यकीय पंजीकरण शुरू होगा। कॉलेज, विश्विद्यालय में योग पाठ्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए विशाल हॉल का निर्माण करवाया जाएगा।   योग को खेल के रूप में प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी कोच की नियुक्ति की जाएगी। 40 योग शिक्षकों की भर्ती खेल विभाग में जल्द शुरू होगी।

कर्मचारियों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना हैं- सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में वाइब्रेट कार्यक्रम शुरू होगा, 5 मिनट के इस कार्यक्रम को शुरू करने का उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त माहौल प्रदान करना हैं। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पर्व के रूप में मना रहे। पूरा विश्व आज योगमय हो गया है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 दिनों में प्रदेश सरकार की तरफ से की गई अलग अलग एक्टिविटी के तहत हरियाणा में हर रोज योग के साथ जुड़कर लोगों ने इसका फायदा उठाया है। सीएम सैनी ने कहा कि योग व्यायाम का रूप का नहीं है, यह जीवन को स्वस्थ्य ढंग से जीने की कला है। जीवन में हमें इसे धारण करना चाहिए।  

Leave a comment