Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के करनाल में सड़क किनारे चल रहा था फर्जी शराब ठेका, पुलिस की रेड में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

हरियाणा के करनाल में सड़क किनारे चल रहा था फर्जी शराब ठेका, पुलिस की रेड में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

Haryana News : हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में मुनक थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोहंड-असंध रोड पर संचालित एक फर्जी शराब ठेके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। मौके से एक कारिंदे को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शराब माफिया सड़क किनारे अवैध दुकान खोलकर पिछले कई महीनों से खुलेआम शराब की बिक्री कर रहा था। हैरानी की बात यह रही कि इतने लंबे समय तक यह अवैध कारोबार चलता रहा, लेकिन एक्साइज विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी गुप्त सूचना मिलने के बाद ही मिली। इसके बाद सोमवार देर रात मुनक थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुनक थाना के ASI राजीव ने बताया कि मौके पर अवैध तरीके से शराब की दुकान संचालित की जा रही थी। पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद कर लिया है और मामले की सूचना एक्साइज विभाग को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केसरी रेलवे स्टेशन के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

Haryana News: हरियाणा के हिसार  में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन गलत रनवे पर लैंड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पायलट की लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे की जगह पास में बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर उतार दिया गया।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सनसनी, पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के फ्लैट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast