Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: कैथल में 5 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, हत्या के प्रयास केस में था फरार, अस्पताल में भर्ती

HARYANA NEWS: कैथल में 5 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, हत्या के प्रयास केस में था फरार, अस्पताल में भर्ती

Kaithal Encounter: हरियाणा के कैथल जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। बदमाश की टांग में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी एक गोली लगी। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। वह हत्या व अन्य मामलों में फरार चल रहा था।

बता दें कि पुलिस को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि हत्या के मामले में आरोपी संदीप उर्फ कोहली पूंडरी के गांव फरल के पास से जाने वाला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब चार बजे जैसे ही आरोपी वहां से आया, तो पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने लगा।

Also read: HARYANA NEWS: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, सीवर सफाई के दौरान दो लोगों की गई जान

गोली लगने के बाद घायल हुए आरोपी

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चला दी, जिससे एक गोली उसकी टांग में लगी। एवीटी स्टाफ और एक बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

आरोपी सिटी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार था। मामले को लेकर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन प्रेसवार्ता भी करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनगणना की इस दिन से होने जा रही शुरुआत, 11 अंकों की SE ID क्यों जरूरी

Census 2027 : उत्तर प्रदेश में अब जनगणना की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार डिजिटल जनगणना में सात मई से लोगों को स्वगणना की व्यवस्था की गई है, जिससे वह घर बैठे जनगणना फॉर्म भर सकते हैं।

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

यूपी रियल एस्टेट में जबरदस्त उछाल, निवेश 68 हजार करोड़ पार

उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी रेरा के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में इस क्षेत्र में निवेश 53.5 प्रतिशत बढ़कर 68,328 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast