Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद की समय सीमा बढ़ी, अफवाहों से बचने की अपील

HARYANA NEWS: भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद की समय सीमा बढ़ी, अफवाहों से बचने की अपील

Internet Service Down: हरियाणा के भिवानी में मनीषा की मौत को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर लगी पांबदी को अगले 24 घंटों के बढ़ा दिया है। इससे पहले गृह विभाग ने 19 अगस्त सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया था।

इसको लेकर गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने एक आदेश जारी कर कहा कि मनीषा हत्याकांड के बाद भिवानी और चरखी दादरी में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा शांति भंग होने की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाहें फैलने की आशंका है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

9 दिन बाद हुआ मनीषा का अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि 9 दिन बाद आज सुबह करीब 8 बजे महिला टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा को उनके छोटे भाई नितेश ने मुखाग्नि दी। शव को सिविल अस्पताल से सीधा गांव ढाणी लक्ष्मण के श्मशान घाट लाया गया। पिता संजय सहित ग्रामीण शमशान घाट पहुंचे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cancer Medicine Price Cut: 9 नवंबर से सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, NPPA ने 543 ब्रांडों की कीमतें बदलीं

Cancer Medicine Price Cut:कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इस फैसले का उद्देश्य दवाओं पर अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करना और मरीजों पर इलाज के खर्च का बोझ कम करना है।

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का कहर, 55 हजार लोग सुरक्षित निकाले, 3 की मौत, 39 NDRF टीमें तैनात

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब के लैंडफॉल के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के DIG (ऑपरेशंस) एसएस सूदन के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पहले राज्य के निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना दी है।

अक्टूबर में किस दिन आएगी किसान सम्मान निधी योजना की 24वीं किस्त, समय से लेकर तारीख तक जानें यहां

PM Kishan Sammna 24TH Installment:अगर आप भी किसान सम्मान निधी की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये इंतजार आपकी खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार 30 अक्टूबर तक पात्र किसानों के खाते में भेज सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast