Haryana News: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में तीन IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 25 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ से जारी आदेश के अनुसार, 2008 बैच के IAS अधिकारी निखिल गजराज को महानिदेशक, राज्य परिवहन नियुक्त किया गया है।
वहीं 2011 बैच के IAS अधिकारी मुकुल कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का निदेशक और विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2013 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमार को मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-II (DPSCM-II) के पद पर तैनात किया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
