Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारत की इस जीत से एशियन गेम्स में देश के पदकों की संख्या में एक और इजाफा हुआ है।
अब तक के खेले गए एशियन गेम्स में भारत ने चार बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। सबसे पहले 2010,2014,2022 और 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड
भारतीय महिला कबड्डी टीम का एशियन गेम्स में शानदार रिकॉर्ड रहा है। 2010 के गुआंगझोऊ एशियन गेम्स में भारत ने थाईलैंड को 28-14 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने ईरान को 31-21 से मात देकर खिताब बरकरार रखा। हालांकि, 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स के फाइनल में ईरान ने भारत को 27-24 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया और भारतीय टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। 2022 के लिए निर्धारित हांगझोऊ एशियन गेम्स का आयोजन 2023 में हुआ, जहां भारत ने चीनी ताइपे को 26-25 से हराकर फिर स्वर्ण पदक जीता। अब एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
आपको बता दें कि महिला कबड्डी स्पर्धा को 2010 में शामिल किया गया था। जब से अब तक खेले गए सभी फाइनल मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की है। साथ ही हर एशियन गेम्स में मेडल जीतने का कारनाम अपने नाम किया है। टीम ने चार बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक जीता है।