Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, अब फल सब्जियों की कीटनाशक की जांच होगी मुफ्त

Haryana News: हरियाणा सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, अब फल सब्जियों की कीटनाशक की जांच होगी मुफ्त

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि बागवानी किसानों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनकी उपज की गुणवत्ता सुधारने और आम जनमानस की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

राणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि प्रदेश के बागवानी किसानों को फल और सब्जियों में कीटनाशक अवशेषों के विश्लेषण की नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब यह कदम उसी घोषणा के अनुपालन में उठाया गया है। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा उद्यान विभाग हरियाणा की गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला सिरसा तथा घरौंडा (करनाल) में प्रदान की जा रही है। एनएबीएल (NABL) द्वारा मान्यता प्राप्त इन प्रयोगशाला में किसान अपनी बागवानी उपज, मिट्टी और पानी के नमूनों की नि:शुल्क जांच करवा सकते हैं। इस प्रयोगशाला में कुल 10 प्रमुख कीटनाशकों (Metribuzin, Metalaxyl, Chlorpyrifos, Dicofol, Pendimethalin, Penconazole, Profenofos, Lambda-Cyhalothrin, Permethrin एवं Deltamethrin) के अवशेषों का अत्याधुनिक तकनीकों से सटीक विश्लेषण किया जाता है।

Also read: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, अब ADC को दिए सुधार के अधिकार

श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के किसानों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जांच हेतु आवेदन करने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पंजीकरण का विवरण, पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी, और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी प्रयोगशाला में जमा कराना होगा। नमूने लेने एवं दस्तावेजों की प्रक्रिया के लिए किसान अपने संबंधित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बागवानी किसान अपनी उपज में कीटनाशकों के सही उपयोग को समझकर गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा में सुधार ला सकें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

Haryana News: हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने विज्ञापन क्रमांक 2/2012 के तहत नियुक्त पी०आर०टी० (PRT) अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद अब सभी संबंधित अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से नए आवंटित जिलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के निजी अस्पतालों के बिलों की जांच होगी। हरियाणा सरकार की नई Empanelment Policy-2026 के तहत ये आदेश जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, ज्योर्तिमठ में बारिश और बद्रीनाथ में हिमपात; प्रशासन अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम का बदल गया है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई, जबकि बद्रीनाथ धाम में भी बारिश के बीच आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast