Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसानों को भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत बाजरे के लिए प्रति क्विंटल 2900 रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से बाजरा लाकर हरियाणा में बेचने की कोशिशों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश शुक्रवार को बाजरा व धान खरीद के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत एरिया वैरिफिकेशन, राइस मिलर्स का पंजीकरण तथा बाजरा व धान खरीद के लिए मंडियों में आवश्यक प्रबंधों तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त खरीद केंद्रों की व्यवस्था करने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में खाद्य-आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री श्री राजेश नागर व मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष बाजरा खरीद के लिए सरकार द्वारा पहले 2150 व बाद में 2200 रुपये की दरें निर्धारित की गई थी। सरकार व आढतियों के खरीद मूल्य तथा एमएसपी (2900 रुपये) के बीच के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा अलग से की गई थी। इस वर्ष खुले बाजार में बाजरा 2235 रुपये प्रति क्विंटल की औसत दर पर बिक रहा है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हरियाणा के किसानों को बाजरे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल मिले। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार द्वारा 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीदा जाएगा। यदि किसानों को खुले बाजार में इससे अधिक भाव मिलता है तो इसके बिक्री मूल्य व न्यूनतम समर्थन मूल्य (2900 रुपये) के बीच के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य पड़ोसी राज्यों में बाजरा हरियाणा के मुकाबले बहुत कम मूल्य पर बिकता है, इसलिए पड़ोसी राज्यों से हरियाणा में लाकर बाजरा बेचने के प्रयासों पर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की सीमा पर जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से यह सुनिश्चित किया जाए कि अन्य राज्यों का बाजरा हरियाणा में न आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि बाजरा खरीद व भावांतर भरपाई का कार्य मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में दर्ज रिकॉर्ड तथा जारी किए गए जे-फार्म के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एरिया वेरीफिकेशन का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर करवाने के निर्देश दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

Haryana News: हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने विज्ञापन क्रमांक 2/2012 के तहत नियुक्त पी०आर०टी० (PRT) अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद अब सभी संबंधित अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से नए आवंटित जिलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के निजी अस्पतालों के बिलों की जांच होगी। हरियाणा सरकार की नई Empanelment Policy-2026 के तहत ये आदेश जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, ज्योर्तिमठ में बारिश और बद्रीनाथ में हिमपात; प्रशासन अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम का बदल गया है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई, जबकि बद्रीनाथ धाम में भी बारिश के बीच आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast