Haryana News: हरियाणा के हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खाप पंचायतों और किसान यूनियनों द्वारा पुलिस को दिए गए 13 अगस्त तक के अल्टीमेटम के आखिरी दिन हिसार पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 2 लोगों को काबू कर लिया है।
पकड़ा गया मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ गजू पंडित (निवासी भाटला) और उसका साथी साहिल (निवासी सिंघवा राघो) है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि दोनों को कहां से पकड़ा है। वहीं मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी भी पकड़ से बाहर है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि वो भी जल्द पकड़ में आ जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हिसार के मार्गदर्शन में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जो हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।