Search KhabarFast

Press ESC to close

फतेहपुर में पत्नी का सिर फोड़ा फिर बाथटब में डुबाकर ली जान, पति और दो देवरों पर हत्या का आरोप

फतेहपुर में पत्नी का सिर फोड़ा फिर बाथटब में डुबाकर ली जान, पति और दो देवरों पर हत्या का आरोप

Fatehpur murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षिका शालिनी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शालिनी का शव उसके किराए के मकान में पानी से भरे बाथटब में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शालिनी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके सिर और पैर पर भी चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप

फतेहपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शालिनी के मायके वालों ने उसके पति दिलीप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दिलीप को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिवार के अनुसार, शालिनी और दिलीप की शादी 3 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों एक ही शहर में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। बाद में शालिनी ने अपने परिवार को दिलीप के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों की शादी तय हुई। दोनों का सात साल का एक बेटा भी है।

परिवार ने की मौत की सजा की मांग

शालिनी एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं, जबकि दिलीप सरकारी प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। परिवार का आरोप है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और शालिनी परेशान थी। शालिनी की मां फूलमती ने आरोप लगाया कि दिलीप ने अपने भाइयों भूपेंद्र और संदीप के साथ मिलकर शालिनी की धारदार हथियार से हत्या की। परिवार ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मौत की सजा की मांग की है। शालिनी के पिता धर्मराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शिकायत और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also read: यूपी के गाजीपुर में 1991 के मारपीट केस में 35 साल बाद आया फैसला, 4 रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को 3 साल की सजा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन रोड, लाडपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता भट्ट, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast