Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण के निर्देश

Uttarakhand News: देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य हो सके। मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जहां वाहनों के दलदल में फंसने की संभावना है, वहां तत्काल पत्थर, गिट्टी एवं अन्य आवश्यक सामग्री डालकर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि आमजन एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड की ‘हर घर जल’ योजना से 14.20 लाख ग्रामीण घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी बोले - कनेक्शन नहीं, शुद्धता...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मार्ग पर आवश्यकतानुसार चेतावनी बोर्ड एवं बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगातार मौके पर निगरानी बनाए रखने तथा कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फतेहपुर में पत्नी का सिर फोड़ा फिर बाथटब में डुबाकर ली जान, पति और दो देवरों पर हत्या का आरोप

फतेहपुर में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षिका शालिनी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शालिनी का शव उसके किराए के मकान में पानी से भरे बाथटब में मिला।

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन रोड, लाडपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता भट्ट, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast