Monsoon Session 2026: उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद रैली’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया है। रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धीकरण किया गया। जिसके बाद सियासत गर्मा गई है और कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आई है। साथ ही राज्यसभा में इस मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं हल्द्वानी में था, जहां मैंने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया, मैंने केवल सरकार से जुड़े मुद्दों को दोहराया। लेकिन मेरे भाषण के बाद, बीजेपी के लोगों ने उस मंच को 'शुद्ध' करने के लिए वहां हवन किया। क्या लोकतंत्र में ऐसा होता है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं विपक्ष का नेता हूं।
कार्यवाही के दौरान खड़गे ने कहा कि मैं अपने एससी होने को मुद्दा नहीं बनाता, शुद्धीकरण करके मेरा अपमान किया गया। मुझे बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता है मैं हल्द्वानी में पब्लिक स्पीच में रामलीला मैदान में भाषण दिया। लाखों लोग वहां पर थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का किसी धर्म का नाम नहीं लिया सिर्फ मैं लोगों के समस्याओं को वहां पर बताया, लेकिन मेरे स्पीच होने के बाद कल उन लोगों ने हवन करके उस स्टेज का शुद्धीकरण का काम किया।
इस मुद्दे पर राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कहा कि, हमारी पार्टी भी इसका समर्थन नहीं करती है। मैं आपकी भावना का समर्थन करता हूं। हमारे लिए भी यह दुखद है. कृपया बार-बार यह मत कहिए कि 'हमने किया, हमने किया. बीजेपी इसका समर्थन नहीं करती। इस पर खड़गे ने कहा, "मैं नड्डा जी का नाम नहीं ले रहा हूं। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि मामला दर्ज किया जाए और जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हमारी यही मांग है।