Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़; 12 बाइक और 2 कार बरामद

हरियाणा के पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़; 12 बाइक और 2 कार बरामद

Haryana News: वाहन चोरी की वारदातों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने विभिन्न टीमों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसमें आगामी कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने ट्राईसिटी, पंचकूला, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोटरसाइकिल और 2 कारें बरामद की हैं।

क्राइम ब्रांच-3 इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 21 अगस्त को मोरनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 अगस्त की रात उसके घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान राहुल निवासी बिहार, शुभम निवासी उत्तर प्रदेश और विशाल निवासी उत्तर प्रदेश को गुप्त सूचना के आधार पर 30 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी नयागांव, मोहाली में किराये के मकान में रह रहे थे और उनकी उम्र करीब 19-20 वर्ष है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का  पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी समय से वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय थे और पंचकूला, बद्दी, चंडीगढ़ तथा पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी करते थे। आरोपी विशेष रूप से स्पेलेंडर बाइक को निशाना बनाते थे। आरोपियों के पास से अलग-अलग वाहनों की नकली चाबियों का एक गुच्छा होने की बात भी सामने आई है। चोरी की गई बाइकों को आगे कटवाकर उनके पुर्जे बेचने की प्लानिंग थी। इस काम में एक मैकेनिक भी गिरोह की मदद करता था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी मैकेनिक को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी किए गए वाहनों और पूर्व में अंजाम दी गई। अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।

साथ ही कहा कि पंचकूला पुलिस की टीमें अपराधियों पर लगातार नजर रखते हुए वाहन चोरी सहित अन्य अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस उसका पीछा करेगी और उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी। पंचकूला में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast