Haryana Heatwave: इस साल के अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है एक तरह से कह की अभी से सूर्य देव आसमान से आग बरसाने लगा है। रोहतक देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाला छठा शहर बन गया है। 24 अप्रैल को रोहतक में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं लगातार एक हफ्ते से रोहतक और आसपास के इलाके में पारा 42 से ऊपर चल रहा है। उधर आज भी रोहतक का पारा 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है।
भीषण गर्मी को देखते हुए हीट वेव चलने से आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गर्मी को देखते हुए बहुत ही कम लोग दिन में घरों से बाहर निकल रहे है। लोग ठंडे पेय पीकर कुछ गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे है। गर्मी के चलते मौसम विभाग ने हरियाणा में कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगो को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी हुई है।
Also read: हरियाणा में घर बनाने से पहले जान लें नया नियम, 4 मंजिला बिल्डिंग के लिए करना होगा ये जरूरी काम
बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई हुई है। अगर बारिश हुई तो लोगों को इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी। अगर बारिश नहीं हुई तो भीषण गर्मी का प्रकोप ओर देखने को मिला है क्योंकि गर्मी के महीने मई और जून अभी बाकी है। गर्मी के पहले महीने में यह हाल है तो मई जून में लोगों का भीषण गर्मी से क्या हाल होगा। यह तो आगे देखने को मिलेगा।