Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी से लौट रहे दो दोस्तों का हुआ एक्सीडेंट, एक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर रूप से घायल

शादी से लौट रहे दो दोस्तों का हुआ एक्सीडेंट, एक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर रूप से घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भिवानी शहर के जुई क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों युवक रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे।

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुबह करीब 4 बजे जीतपुरा से महम की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जुई से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंचे, अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से सुखदेव नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रदीप घायल हो गया।

Also read: Haryana Heatwave: हरियाणा में गर्मी का कहर, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, रोहतक में भीषण लू से लोग बेहाल

जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना सुबह ऑनलाइन माध्यम से मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां मृतक के भाई मनोज की शिकायत दर्ज की गई। परिजनों के बयान के अनुसार, दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने 194 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'नारी शक्ति ही देश की ताकत', उत्तराखंड विधानसभा में गरमाया महिला आरक्षण मुद्दा, CM धामी ने विपक्ष को घेरा

उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। सदन में इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए, जहां महिलाओं के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर तीखी चर्चा हुई। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “नारी शक्ति देश की उन्नति का आधार है” और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

युवाओं के लिए खुशखबरी! UP पुलिस विभाग में निकलेगी रिकॉर्ड भर्तियां, लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि जल्द ही यूपी पुलिस विभाग में रिकॉर्ड स्तर पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इस फैसले से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast