Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की बागडोर

टी20 विश्व कप  2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की बागडोर

ICC T20 Womens WC: आईसीसी वूमेन्स टी20 विश्व कप 2026 के का आगाज अगले महीने से होने जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। बीसीसीआई हेडक्वाटर मुंबई में 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन किया गया।

पिछली बार की तरह इस बार भी टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है। वहीं, स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। बैटिंग लाइनअप में कप्तान को शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

12 टीमें करेंगी शिरकत

आईसीसी वूमेन्स टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून को होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा। जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

इसके बाग टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। तीसरे मैच में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। वहीं, चौथे मुकाबले में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो-दो हाथ करेगी। इसके अलावा आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी।  

Also read: IPL 2026: धोनी का 15 साल पुराना वो रिकॉर्ड जिसे रिंकू सिंह ने किया ध्वस्त, लखनऊ के खिलाफ बने नायक

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स,यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली और राधा यादव।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast