Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल में री-पोलिंग के दौरान बवाल! TMC समर्थकों पर वोटर्स ने लगाया धमकाने का आरोप; 1 बजे तक 55.57 फीसदी मतदान

बंगाल में री-पोलिंग के दौरान बवाल! TMC समर्थकों पर वोटर्स ने लगाया धमकाने का आरोप; 1 बजे तक 55.57 फीसदी मतदान

Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हो रहा है। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर के हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार री-पोलिंग के दौरान दोपहर एक बजे तक 55.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मगरहाट पश्चिम सीट के चार बूथों पर एक बजे तक 56.33 फीसदी और डायमंड हार्बर के 11 बूथों पर एक बजे तक 54.9 फीसदी मतदान हुआ है।

TMC समर्थक पर धमकाने का आरोप

मगराहाट और डायमंड हार्बर सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें धमका रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ा दी गई है। इसे लेकर लोगों ने सड़क जाम किया और री-पोलिंग की मांग की। लोगों का आरोप है कि स्थानीय टीएमसी विधायक जहांगीर खान के लोग उन्हें वोट करने से रोका और डराया धमकाया।  

Also read: Pawan Khera Bail: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को राहत, सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर

दूसरे चरण के दौरान हुआ हंगामा

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि EVM में उनके उम्मीदवारों के नाम का बटन टेप से ढक दिया गया था। बता दें कि फलता से अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगिर खान चुनावी मैदान में है। भाजपा नेताओं ने ऐसे वीडियो साझा किए हैं। जिनमें ईवीएम पैनल पर भाजपा और सीपीएम उम्मीदवारों के नाम वाले बटन पर टेप लगे हुए थे। वहीं, मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का ऐलान किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast