Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, 2 CHC, 4 PHC और 8 नए सब-सेंटर खोलने की तैयारी

Haryana News: गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, 2 CHC, 4 PHC और 8 नए सब-सेंटर खोलने की तैयारी

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा ने प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी मांगों को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के समक्ष विस्तार से रखा। इनमें गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करना, शहर में 30 आरोग्य मंदिर स्थापित करना तथा वजीराबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करना प्रमुख रूप से शामिल था।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और गुरुग्राम में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं।

मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में सिविल अस्पताल के अतिरिक्त 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तथा 8 नए सब-सेंटर स्थापित किए जाएंगे। विधायक मुकेश शर्मा द्वारा रखे गए 30 आरोग्य मंदिरों के प्रस्ताव पर भी उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

Also read: Haryana News: 15 हजार के लिए युवक की सुआं से गोदकर हत्या, क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को दबोचा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुग्राम में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक दृष्टिकोण से गुरुग्राम की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में पटौदी विधायिका बिमला चौधरी, मेयर राजरानी मल्होत्रा, तथा डॉ. इंद्रजीत यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विधायक मुकेश शर्मा सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गुरुग्रामवासियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार गुरुग्राम को बेहतर और सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को राज्य के हर विकासखंड से एक गांव को आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

HARYANA NEWS: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और कैंटर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 44 बच्चे थे सवार

Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कूल बस और कैंटर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 13 बच्चों की मामूली चोटें है। वहीं बस चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच में जुट गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast