Search KhabarFast

Press ESC to close

आम जनता का बिगड़ा बजट! सिर्फ 48 घंटे में दूध से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया भारी उछाल

आम जनता का बिगड़ा बजट! सिर्फ 48 घंटे में दूध से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया भारी उछाल

Inflation In India: मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक नागरिकों से सोना न खरीदने की अपील की थी, इसके बाद कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. पिछले 48 घंटों में आम जनता पर महंगाई की भारी मार पड़ी है.

हाल ही में सोना-चांदी और दूध के भाव बढ़े, जिससे लोग पहले ही परेशान थे. अब शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में भी  3 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं CNG की कीमत भी बढ़ी है. लोगों को डर ही है कहीं एलपीजी और फल-सब्जियों के भाव भी न बढ़ जाएं.

3 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल 


ईरान और अमेरिका के युद्ध से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में भारी बढ़ोतरी की है. भारत में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था जो अब 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का भाव 108.74 रुपये, चेन्नई में 103.67 और मुंबई में 106.68 रुपये में मिल रहा है.

CNG भी हुई महंगी


पेट्रोल और डीजल के अलावा CNG भी अब महंगी हो गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से सीनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा हुआ है. यानी ग्राहकों को अब 1 किलो  CNG के लिए 84 रुपये देने होंगे. वहीं दिल्ली में सीएनजी का भाव 79.09 रुपये प्रति किलो हो गया है.  

दूध कंपनियों ने बढ़ाए दाम 


महंगाई की मार ने आम जनता के किचन का बजट बिगाड़ दिया है. अमूल और मदर डेयरी समेत कई ब्रांड्स ने पैकेज्ड दूध की कीमतों में बदलाव किया है. अमूल और मदर डेयरी का दूध पहले से 2 रुपये महंगा हो गया है. गुरुवार (14 मई) से नए रेट लागू भी हो गए हैं.

Also read: पेट्रोल-डीजल हो सकता है महंगा! RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के बयान से कयासों का बाजार गर्म

सोने-चांदी का भाव 


पीएम मोदी की अपील के दाम सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है इसके बाद ही घरेलू बाजार में भाव बढ़ गए, सोना 11 हजार और चांदी 22 हजार रुपये तक महंगी हो गई.

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast