Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में आग उगलती गर्मी, दक्षिण में तूफान का कहर; दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में मौसम का डबल वार

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में आग उगलती गर्मी, दक्षिण में तूफान का कहर; दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में मौसम का डबल वार

IMD Heatwave-Rain Alert: देशभर में मौसम के दो चेहरे नजर आ रहे है। उत्तर और मध्य भारत में बारिश के बाद भीषण लू का कहर जारी है। यहां तापमान 45-47 डिग्री के करीब है। दूसरी तरफ,  दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून तूफानों की मार पड़ रही है। तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और दक्षिण भारत में अगले 36 घंटों के लिए अरल्ट जारी किया है। लू, तेज हवा, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड प्रकोप

बता दें, 13 मई को दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में ओले और तेज बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर बढ़ गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंत गया है। IMD ने 16 से 20 मई तक यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ये स्थिति पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी हालात खराब हैं। आंधी-तूफान ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।

Also read: पीएम मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री लावरोव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हुई अहम चर्चा

राजस्थान के पश्चिमी भाग में 17-19 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया, इस दौरान तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी 14-20 मई तक हीटवेव और गर्म रातें लोगों को परेशान करेगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम-मेघालय में 14-20 मई तक गरज-चमक, तेज हवाएं और भारी बारिश संभव है। 

दक्षिण भारत में तूफानों का तांडव

दूसरी ओर, दक्षिणी राज्यों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। कर्नाटक के साउथ इंटीरियर और कोस्टल इलाकों, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान-बारिश का दौर जारी है। ये सिलसिला 14 से 18 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ तूफान, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, डीए बढ़ाकर 60% किया गया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

पीएम मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री लावरोव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हुई अहम चर्चा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के हालात और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast