Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 15 हजार के लिए युवक की सुआं से गोदकर हत्या, क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: 15 हजार के लिए युवक की सुआं से गोदकर हत्या, क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक से जबरन ₹15000 की उगाई करने के मामले में सुआ मार कर उसकी हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया गया है। हत्या आरोपियों ने पहले युवक से 15000 रुपये की रकम देने के लिए दबाव बनाया और जब उसने उनको ₹15000 नहीं दिए तो 6 लोगों ने मिलकर सुबह से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे।

फरीदाबाद क्राइम एसीपी वरुण दहिया ने पत्रकार वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया है यह पूरा मामला 11 मई का है सांई कॉलोनी, मवई  निवासी विरेश उर्फ नन्हे के साथ मारपीट कर, उस पर सूआ से हमला किया गया था। घटनाक्रम के संबंध में भाई मुकेश ने 12 मई को थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई को जब वह अपने भाई विरेश व अन्य के साथ अपने घर के बाहर गली में खडा था तभी वहां पर एक गाडी आयी जिसमें से पांच लोग अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक व प्रवीन उतरे और उन्होंने उसके भाई विरेश पर लाडी डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार किया और घटना को अंजाम देकर आरोपित मौका से फरार हो गये। शिकायत पर थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया था।।

घटनाक्रम बारे वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में ईलाज के दौरान विरेश (27) की मृत्यु हो गई थी। जिस पर अभियोग में धारा हत्या की जोडी गई। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 12 मई को सूआ मारने वाले प्रवीन को गिरफ्तार कर 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। इसी दौरान अपराध शाखा की टीम ने अन्य चार आरोपितों को भी 13 मई को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

1. प्रवीन (25) वासी टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद,

2. अमित उर्फ मोटा (24) व

3. शुभम (27) वासी मुरसन, हाथरस हाल टीटू कॉलोनी (दोनों भाई)

4. अमित (22) वासी वासी यमुना इंकलेव पार्ट-2 टीटू कॉलोनी

5. अभिषेक (19) वासी टीटू कॉलोनी फरीदाबाद

पूछताछ में सामने आया कि घटनाक्रम में एक अन्य आरोपित साईन वासी सेक्टर-29, फरीदाबाद का मृतक विरेश से पैसै का लेन देन था, पहले भी पैसे लेने-देने पर कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले साईन विरेश से पैसे लेने आय़ा था लेकिन विरेश ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी के चलते घटना से 5/6 दिन पहले साईन ने अपने साथी प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक के साथ टीटू कॉलोनी में मिटिंग की तथा विरेश की पिटाई करने के लिए अपने साथियों को कहा। जिस पर प्रवीन, अमित उर्फ मोटा, शिवम, अमित, अभिषेक 11 मई को I-20 गाडी लेकर शिकायतकर्ता की गली में आये जहां पर उन्होंने विरेश के साथ लाठी डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट की, इसी दौरान प्रवीन ने विरेश पर सूआ से वार कर दिया। जिसके बाद वो सभी वहां से गाडी लेकर फरार हो गये।।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर हमला बोला और Gen Z से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।

आखिरी कॉल, एक बैग और बुझती उम्मीदें, बराड़ा की अमनदीप कौर हत्याकांड की दिल दहला देने वाली पूरी कहानी

Punjab Crime News: पंजाब के बराड़ा से शुरू हुई यह कहानी किसी डरावनी फिल्म के स्क्रीनप्ले जैसी लगती है, लेकिन हकीकत में यह एक कैंसर पीड़ित मां और एक बीमार बहन के सहारा छिन जाने की दास्तां है। तेरह मई की वह सुबह इकतीस वर्षीय अमनदीप कौर के लिए किसी सामान्य दिन की तरह ही शुरू हुई थी, जब वह अपनी मां की मेडिकल रिपोर्ट लेने घर से निकली थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर से बावा लैबोरेट्री तक का वह छोटा सा सफर कभी खत्म नहीं होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast