Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, आढ़ती के घर को बनाया निशाना; CCTV में कैद हुई वारदात

Haryana News: कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, आढ़ती के घर को बनाया निशाना; CCTV में कैद हुई वारदात

Haryana News: हरियाणा के हांसी जिले में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के पैतृक गांव पेटवाड़ में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने गांव के एक आढ़ती के घर को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। वारदात के दौरान घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जो गोलियों की आवाज सुनकर सहम गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पहले गांव के लोगों से आढ़ती का नाम पूछकर उनके घर का पता किया। इसके बाद बदमाशों ने आढ़ती के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई, उस समय आढ़ती पड़ोस में हुई एक मौत पर शोक जताने गए हुए थे। घर पर उनकी गैरमौजूदगी में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग बुरी तरह घबरा गए।

दीवारों और घर में खड़ी कार पर लगीं गोलियां

बदमाश कई राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। उनके जाने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आढ़ती भी सूचना मिलने पर घर लौट आए। जांच में सामने आया कि हमलावरों ने घर की दीवारों और अंदर खड़ी कार को भी निशाना बनाया। गोलियों के निशान देखकर परिवार और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और वारदात के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक जस्सी पेटवाड़ के पैतृक गांव में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सातवें विश्व भूस्खलन मंच का समापन, 75 देशों के विशेषज्ञों ने आपदा से बचाव पर किया मंथन

Haryana News:फरीदाबाद में आयोजित सातवें विश्व भूस्खलन मंच (WLF-7) का शुक्रवार को समापन हो गया।** अमृता विश्व विद्यापीठम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 75 देशों और क्षेत्रों के करीब 1,900 शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में भूस्खलन के खतरे को कम करने, सुरक्षित बुनियादी ढांचे के निर्माण और पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों समेत कुल 10 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (ADM) स्तर पर भी बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast