Search KhabarFast

Press ESC to close

Delimitation Bill 2026: लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण; 2029 चुनाव से पहले बदल सकता है सियासी नक्शा

Delimitation Bill 2026: लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण; 2029 चुनाव से पहले बदल सकता है सियासी नक्शा

Political News: देश के चुनावी ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी है। केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ-साथ सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने वाले प्रस्तावित विधायी पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लागू होने पर लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़कर 850 हो सकती है, जबकि राज्य विधानसभाओं की अधिकतम संख्या 650 तक पहुंचाने का प्रस्ताव है। सरकार की कोशिश है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू किया जा सके। हालांकि, इसके लिए संसद की मंजूरी और जरूरी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही राज्य विधानसभाओं की सीटें भी 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान है। लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटों की सीमा शामिल है।

विधानसभाओं के मामले में 650 सीटें अधिकतम सीमा होंगी। इसका अर्थ यह नहीं है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीधे 650 सीटें हो जाएंगी। मौजूदा 403 सीटों में प्रस्तावित 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के हिसाब से इसकी संख्या करीब 605 हो सकती है। अंतिम संख्या परिसीमन की प्रक्रिया के बाद तय होगी।

2011 की जनगणना से तय होंगी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं

प्रस्तावित फ्रेमवर्क में परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल करने की योजना है। वहीं, राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के हिस्से का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर 2051 तक बनाए रखने का प्रस्ताव है। इसका मकसद राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के मौजूदा अनुपात को सुरक्षित रखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को नए सिरे से तय करना है। इस काम के लिए संसद की मंजूरी के बाद नया परिसीमन आयोग गठित किया जाएगा। आयोग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने के साथ आरक्षित सीटों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी करेगा।

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण

इस प्रस्तावित कानून का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में महिलाओं का कोटा भी शामिल होगा। महिला आरक्षण 15 साल तक लागू रखने का प्रस्ताव है। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में समय-समय पर बदलाव यानी रोटेशन की व्यवस्था भी होगी। प्रस्तावित बदलाव का उद्देश्य 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को परिसीमन से जोड़कर जल्द लागू करना है।

30 नवंबर से संसद के विशेष सत्र में पेश होंगे बिल

केंद्र सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में नए विधायी प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। इनमें संविधान का 132वां संशोधन विधेयक और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 शामिल हैं। पुराने परिसीमन विधेयक को वापस लेकर नया विधेयक लाने का प्रस्ताव भी है।

संविधान संशोधन को पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत की जरूरत होगी। इसके बाद आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। सरकार की योजना परिसीमन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर 2029 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की है। हालांकि, इसकी समयसीमा विधेयकों के पारित होने और परिसीमन आयोग के काम पर निर्भर करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 28 November 2026: दिल्ली-UP से पंजाब-हरियाणा तक कोहरे की चादर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 28 November 2026: नवंबर के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव का असर अब देश के अलग-अलग हिस्सों में साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है और सुबह के वक्त धुंध व कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिलेगा, जहां तमिलनाडु और केरल समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून के प्रभाव से दक्षिणी राज्यों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी, जबकि उत्तर भारत में गिरते पारे और ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और तेज होने के आसार हैं।

दिल्ली पुलिस CAPF SI की 26 नवंबर शिफ्ट-1 की परीक्षा रद्द, जानिए क्या है वजह ?

SSC CPO Re Exam Date : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए हो रही SSC CPO 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 26 नवंबर 2026 को आयोजित पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast