SSC CPO Re Exam Date : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए हो रही SSC CPO 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 26 नवंबर 2026 को आयोजित पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया है। SSC के मुताबिक, इस शिफ्ट के क्वेश्चन पेपर में कई सवाल रिपीट हो गए थे, यानी एक ही सवाल दोबारा पूछा गया था।
दूसरी शिफ्ट में शामिल हुए कैंडिडेट्स की परीक्षा पर इसका कोई असर नहीं
मामला सामने आते ही आयोग ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरी शिफ्ट का एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया, ताकि किसी भी कैंडिडेट के साथ नाइंसाफी न हो और परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे।आयोग ने साफ-साफ कहा है कि यह फैसला सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों पर लागू होगा, जिन्होंने 26 नवंबर की पहली शिफ्ट में परीक्षा दी थी। बाकी किसी भी दिन या किसी भी दूसरी शिफ्ट में शामिल हुए कैंडिडेट्स की परीक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उनका रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया पहले की तरह ही चलेगी। यानी अगर आपने 23, 24, 25, 27 या 28 नवंबर को किसी भी शिफ्ट में पेपर दिया है, तो आपको दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। ये राहत सिर्फ एक शिफ्ट के लिए है, जहां पेपर में गड़बड़ी पाई गई थी।
कब होगी री-एग्जाम?
SSC ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, 26 नवंबर शिफ्ट-1 के कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा 2 दिसंबर 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसको लेकर ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें पूरी जानकारी दी गई है।
Also read: Delimitation Bill 2026: लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण; 2029 चुनाव से पहले बदल सकता है सियासी नक्शा
नया एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा?
री-एग्जाम के लिए आयोग ने नया एग्जाम सेंटर और नया एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी बता दी है। कैंडिडेट्स 28 नवंबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिवाइज्ड एग्जाम सेंटर और नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे लगातार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एग्जाम वाले दिन बिना नए एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए पुराने एडमिट कार्ड से काम नहीं चलेगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाना न भूलें।