Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में दिवाली पर किसानों के लिए बड़ा फैसला, इन किसानों को मिलेगी 80 फीसदी सब्सिडी, जानिये क्या है योजना ?

हरियाणा में दिवाली पर किसानों के लिए बड़ा फैसला, इन किसानों को मिलेगी 80 फीसदी सब्सिडी, जानिये क्या है योजना ?

Haryana News: हरियाणा में जैविक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई बजट घोषणा पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने तेज़ी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राणा ने बताया कि 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल से पंजीकृत किसानों को जैविक खाद पर 80 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जैविक खादों की बिक्री को सुलभ बनाने के लिए विक्रेताओं को 5 किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग पर बिक्री संबंधी लाइसेंस प्रक्रिया से छूट देने का निर्णय लिया गया है।

श्याम सिंह राणा ने विभागीय कार्रवाई की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (FOM), लिक्विड फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (LFOM) और फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर (PROM) जैसी जैविक खादों की 5 किलोग्राम तक की छोटी पैकिंग तथा 10 मीट्रिक टन तक का स्टॉक रखने वाले डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों में ढील देने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।  और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल राज्य में जैविक उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि छोटे विक्रेताओं को व्यापार करने में सुगमता होगी और किसानों को भी सब्सिडी का सीधा लाभ मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा में STP के पास अब नहीं फैलेगी दुर्गंध! 24 प्लांटों में लगेंगे एक्टिवेटेड कार्बन सिस्टम, 38.65 करोड़ होंगे खर्च

Haryana News:हरियाणा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के आसपास रहने वाले लोगों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने एसटीपी से निकलने वाले ट्रीटेड वेस्ट वाटर की दुर्गंध कम करने और उसकी गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश के 24 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में एक्टिवेटेड कार्बन आधारित सिस्टम लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 38.66

हरियाणा में गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाले दो अधिकारियों पर गिरी गाज, 3 माह तक आधी सैलरी, चार्जशीट और तबादले के आदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाले दो अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया है। सीएम सैनी ने इन दोनों अधिकारियों की तीन माह तक आधी सैलरी काटने के आदेश दिये हैं वहीं दोनों अफसरों को चार्जशीट कर एनसीआर से बाहर तबादले के आदेश दिये हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast