Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के इस शहर में चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, धार्मिक स्थलों से लेकर 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चलेगा पीला पंजा

हरियाणा के इस शहर में चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, धार्मिक स्थलों से लेकर 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चलेगा पीला पंजा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान को अब और व्यापक किया जा रहा है। मकानों और मोबाइल टावरों के बाद अब वन विभाग की नजर वन क्षेत्र में बने अवैध धार्मिक स्थलों और उनके आसपास हुए अतिक्रमण पर भी है। विभाग इन सभी निर्माणों की संयुक्त रूप से जांच करेगा और नियमों के विरुद्ध पाए जाने वाले निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए इस महीने संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों, उनके आसपास हुए अतिक्रमण और अन्य अवैध निर्माणों का सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (डीटीपी) विभाग ने भी जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीटीपी अधिकारियों के अनुसार, फरीदाबाद में 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा पंचशील कॉलोनी में भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर निरीक्षण कर कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी, ताकि अरावली क्षेत्र और अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। वही डीटीपी का कहना है कि अवैध कॉलोनी में मकान ना खरीदे क्योंकि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है इससे पहले भी क्या ही बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्रवाई बड़े पैमाने पर होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अंकिता की कहानी बनी मिसाल, तीन बार मिली असफलता; चौथे प्रयास में बनीं SDM

बिहार के सारण जिले की रहने वाली अंकिता कुमारी ने अपनी मेहनत, धैर्य और संघर्ष से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल मंजिल का रास्ता नहीं रोक सकती।

Haryana News:10 हजारों युवाओं के लिए खुला रोजगार का अवसर, हरियाणा में खुलने जा रहा फ्लिपकार्ट का लॉजिस्टिक कैंपस

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एशिया का सबसे बड़ा अत्याधुनिक लॉजिस्टिक कैंपस विकसित कर रही है। करीब 150 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। फ्लिपकार्ट का ये कैंपस करीब 150 एकड़ में फैला होगा। जिसमें 1400 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।

UP News: हरदोई में दर्दनाक हादसा! पंखे में उतरे करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव में घर के अंदर चल रहे पंखे में अचानक करंट उतरने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast