
Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद में 10 दिन पहले शादी हुई महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक महिला के परिजनों के मुताबिक, 10दिन पहले शादी के बंधन में बंधी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गले में फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मरने से पहले नव विवाहिता ने परिजनों के पास फोन किया था। फोन पर परिजनों को बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग कर रहे हैं मारपीट जल्दी से आ जाओ। परिजन जब तक पहुंचे। अपनी बेटी के पास उन्हें उसकी डेड बॉडी मिली।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। मृतक का की मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि यह लोग दहेज में सोने की चार चूड़ी और नगदी की मांग कर रहे थे। शादी के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। नव विवाहिता की शादी में लगी मेहंदी भी नहीं छुट्टी अभी हाथों से उससे पहले ही मौत के आगोश में समा गई। यह पूरा मामला थाना फरीदाबाद के सेक्टर-58 पुलिस का है।
Leave a comment