Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा डी.एल.एड.परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, 24 से 30 सितंबर तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Haryana News: हरियाणा डी.एल.एड.परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, 24 से 30 सितंबर तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक संचालित करवाई जाएगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026 के छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं 24 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक  संबंधित शिक्षण संस्थानों में संचालित करवाई जाएंगी। बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं हेतु बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षकों तथा आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वर्स की नियुक्तियां की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) छात्र-अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्धारित शेड्यूल में संचालित करवाएं। सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन अंक भरने, ड्यूटी चार्ट तथा दिशा-निर्देश पत्र हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दादा की जमीन पर पोते का हक नहीं! राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, जानें अदालत ने क्या कहा

राजस्थान हाईकोर्ट ने दादा की जमीन पर पोते के अधिकार को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल इसलिए कि कोई जमीन दादा के नाम थी, पोता उस पर अपना जन्मसिद्ध या पैतृक अधिकार नहीं जता सकता।

Haryana News: ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी से हरियाणा के युवाओं को मिलेंगे वैश्विक रोजगार के अवसर, CM सैनी ने दिया जोर

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast