Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सरकारी पीजी बनाने की कवायद शुरू

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सरकारी पीजी बनाने की कवायद शुरू

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। एमसीडी के अधिकारियों को निलंबित किया गया। साथ पीजी मालिक समेत अन्य की गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इसी बीच दिल्ली एलजी तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए के अधिकारियों से मुलाकात की है।

एलजी ने अधिकारियों को जमीन की तलाश करने का आदेश दिया है, जहां पीजी बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम छात्रों को गौरवपूर्ण, सुरक्षित और उचित दर पर आवासीय व्यवस्था उपलब्झ कराने के लिए तैयार हैं।

एलजी ने डीडीए को दिए आदेश  

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए के वाइस चेयरमैन सरवन कुमार से मुकालात की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक छात्रों के लिए पीजी की वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर थी। इस दौरान डीडीए को आदेश दिया कि पीजी निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जाए। इसके बाद एक्शन प्लान तैयार किया जाए। व्यवस्था को सफल बनाने के लिए यूनिवर्सिटी के प्रशासन से बातचीत हो। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस छात्रों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती आवास मुहैया कराना है।

अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई  

दिल्ली के मास्टर प्लान 2041 में भी हॉस्टल और पीजी को लेकर कुछ नियम तय किए गए हैं। इसके तहत कहा गया है कि आवसीय इलाके में पीजी बनाए जा सकते हैं। नियम के तहत कोचिंग, ट्यूशन सेंटर, हॉस्टल और पीजी की परमिशन ए और बी कैटेगरी के आवासीय इलाके में नहीं चलेंगे। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली के शहरी ढाचे पर सवाल उठ रहे है, तो वहीं अवैध निर्माण का मामला भी उजागर हो रहा है। इस हादसे के बाद छात्रों के बुरी हालत में रहने का मामला भी उजागर हुआ है। 
Also read: फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: लाडवा में सड़क किनारे खड़ी कार में मिला युवक का शव, दुकानदारों ने देखा तो उड़ गए होश

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में इंद्री रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सुबह Grand i10 कार के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। कार रात से ही सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो काफी देर तक कार को उसी जगह खड़ा देखा।

मोदी कैबिनेट का अहम निर्णय, 7 रेलवे प्रोजेक्ट्स को 4 लेन बनाने की हरी झंडी; ट्रेन लेट की समस्या होगी खत्म

Railway Cabinet Green Signal By Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट एक और प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 4 लेन रूट बिछाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इसके तहत 7 नए प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast