
www.khabarfast.com
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी कर रहे जांच
सोनीप: सोनीपत में बुधवार को गोहाना बाइपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक इनामी बदमाश समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. 25हजार के इनामी बदमाश के गोली भी लगी है.जिसके चलते घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका उपचार चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक आज शाम को चार बजे के करीब पुलिस को इनामी बदमाश के दिल्ली से सोनीपत आने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सीआईए-1की टीम ने नाकेबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक कार बैरिकेड्स को तोड़कर भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया और बदमासों को घेर लिया.
पुलिस के आगे कार को दौड़ाते हुए बदमाश मुरथल चौक से आगे गोहाना बाइपास की ओर मुड़ गए, जिसके बाद पुलिस और सीआईए की टीम ने बदमाशों को घेर लिया. खुद को चारो ओर घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की, जिससे गोली बदमाश को लगी. वह घायल हो गया. जिसके बाद मौके से भाग ना सका. पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
घायल अवस्था में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश और पानीपत निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, कुणाल पर हत्या के दो, जानलेवा हमले के तीन और लूट के दो मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं.
Leave a comment