Search KhabarFast

Press ESC to close

आयुष्मान भारत योजना पर सीएम सैनी ने विपक्ष को दिया करार जवाब, कहा-लाखों डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का अपमान है

आयुष्मान भारत योजना पर सीएम सैनी ने विपक्ष को दिया करार जवाब, कहा-लाखों डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का अपमान है

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष द्वारा आयुष्मान भारत योजना पर लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव का जवाब दिया। विपक्ष में इस योजना के तहत भुगतान में अनियमितताओं और निजी अस्पतालों द्वारा इलाज रोकने का दावा किया, जो पूरी तरह निराधार तथ्यात्मक रूप से गलत और सच्चाई से कोसों दूर है।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 दिसंबर 2018 को शुरू हुई।इसके तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवरदिया जाता है। इस योजना में 2694 उपचार पैकेज शामिल है। 21 नवंबर 2022 को मनोहर लाल द्वारा चिरायु योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से आयुष्मान भारत के लाभ उन अंत्योदय परिवारों तक भी पहुंच गए जिनकी वार्षिक आय 180000 रुपए तक है। इस योजना के तहत भी प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कर प्रदान किया जाता है। और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

आयुष्मान भारत चिरायु योजना का दायरा और बढ़ाया गया- सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि वर्ष 2023-24 में आयुष्मान भारत चिरायु योजना का दायरा और बढ़ाया गया तथा 180000 से ₹300000 वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया। इस योजना के तहत शिकायत निवारण की भी मजबूत व्यवस्था की गई। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित कॉल सेंटर 14555 नंबर 24 घंटे उपलब्ध है। 22 जनवरी 2026 तक हरियाणा में कुल 784 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध है।

सीएम सैनी ने कहा कि फरवरी 2026 में 21 फरवरी तक केवल निजी अस्पतालों से ही कुल 33911 प्री ऑथराइजेशन अनुरोध प्राप्त हुए। यदि वास्तव में अस्पतालों ने उपचार बंद कर दिया होता तो इतने बड़े पैमाने पर प्री ऑथराइजेशन अनुरोध प्राप्त होना संभव नहीं होता। इसी प्रकार वित्त वर्ष 2025- 26 के दौरान सूचीबद्ध निजी अस्पतालों द्वारा कुल 5 लाख 91 हजार 863 क्लेम प्रस्तुत हुए। उन्होंने कहा कि भुगतान से संबंधित मुद्दे पर भी कुछ भ्रांतियां फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024- 25 के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा कुल 1236 करोड रुपए के क्लेम प्रस्तु हुए। इनमें से 1100 करोड रुपए का किया गया भुगतान, लगभग 89 प्रतिशत का क्लेम निपटान किया गया। पिछले 3 महीने के बीच ही सूचीबद्ध अस्पतालों को लगभग 250 करोड रुपए की राशि जारी हुई। प्रधानमंत्री आयुष्मान चिरायु योजना के तहत प्रदेश में 2742306 लोगों के इलाज के लिए 3862 करोड़ 36 लाख रुपए के क्लेम दिए जा चुके हैं।

लाखों डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का अपमान

पिछले 5 महीने के दौरान किसी भी लाभार्थी द्वारा इस आधार पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत भुगतान न मिलने के कारण उपचार देने से इनकार कर दिया।  लाभार्थियों को कोई समस्या नहीं तो विपक्ष को इमरजेंसी कहां दिख रही है, यह केवल राजनीति से प्रेरित एक नॉरेटिव करने की कोशिश की गई। विपक्ष द्वारा प्रदेश में हेल्थ एमरजैंसी जैसे हालात हैं ऐसा इल्जाम लगाना न केवल अतिशयोक्ति है बल्कि लाखों डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का अपमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast